फैशन डिज़ाइनर तानिया श्रॉफ का बर्थडे था जिसमें बॉलीवुड के सभी स्टार किड्स नजर आए।इस बर्थडे पार्टी में शनाया कपूर, खुशी कपूर, सुहाना खान, आर्यन खान, अगस्त्य नंदा जैसे कई स्टार्स ने शिरकत की।

बर्थडे पार्टी की ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं लेकिन पार्टी का एक वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में कुछ ऐसा नजर आया है, जिसके बाद फैंस कहने लगे हैं कि अगस्त्य और सुहाना के बीच पक्का कुछ चल रहा है।

वीडियो देखकर लग रहा है कि पार्टी खत्म होने के बाद सभी अपने-अपने घर जा रहे हैं।  तानिया श्रॉफ गेस्ट को सी ऑफ करने बाहर आई हैं और इस दौरान उनके साथ अगस्त्य नंदा भी हैं।

अगस्त्य के साथ शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान भी नजर आ रही हैं। अगस्त्य सुहाना का ध्यान रखते हुए दिखाई दे रहे हैं। सुहाना को गाड़ी में बिठाकर अगस्त्य ने उन्हें फ्लाइंग किस भी दिया, जिसके बाद अफवाहों को और हवा मिल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *