बदलते मौसम में लोगों को तरह-तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ता है। इन्हीं में से एक लूज मोशन की समस्या है। आजकल अधिकतर लोग लूज मोशन, उल्टी और चक्कर आना जैसी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

वैसे तो दवाई लेने से लूज मोशन की समस्या 2-3 दिनों में ठीक हो जाती है। लेकिन लूज मोशन की वजह से होने वाली कमजोरी का अनुभव लंबे समय तक रहता है।  लूज मोशन या दस्त होने पर व्यक्ति के शरीर से तरल पदार्थ अधिक मात्रा में निकल जाता है। इससे कमजोरी और थकान महसूस होने लगती है।

लूज मोशन के दौरान नमक और चीनी का पानी पीना काफी फायदेमंद होता है।  शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। आपको कमजोरी और थकान का अनुभव भी नहीं होगा। लूज मोशन में नमक और चीनी का पानी पीने से पेट को भी आराम मिलता है। अलावा, लूज मोशन में नारियल पानी, छाल, दही आदि का सेवन करना भी अच्छा होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *