अमेरिका में फिर फायरिंग का केस सामने आया है।  अमेरिका के आर्कन्सास राज्य की पुलिस ने कहा कि गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी तथा पांच लोग घयल हो गए।

घटना में दो लोगों को चोटें आयीं, लेकिन वो जानलेवा नहीं थीं। पुलिस ने बताया कि कुछ देर बाद नजदीकी इलाके में गोलीबारी की दूसरी घटना हुई, जिसमें पांच अन्य लोगों को गोली मारी गई।

इनमें से दो लोगों की मौत हो गयी। गोलीबारी की दोनों घटनाएं एशर एवेन्यू के पास स्थित इलाकों में हुईं, लेकिन पुलिस ने अभी इनके आपस में जुड़े होने कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने बताया कि दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है।

इससे पहले अमेरिका के कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो काउंटी के एक गुरुद्वारे में दो लोगों को गोली मारने की घटना सामने आई। दोनों पीड़ितों की हालत नाजुक बनी हुई है। सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि ये शूटिंग हेट क्राइम से संबंधित नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *