30 मार्च को साल 2023 की अहम फिल्मों में शुमार भोला रिलीज होगी। अजय देवगन स्टारर और निर्देशित भोला बीते लंबे वक्त से चर्चा में है और इसके ट्रेलर व गानों को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

फिल्म की रिलीज में चार दिन बाकी है लेकिन उससे पहले ही फिल्म का फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है। भोला का पहला ट्विटर रिव्यू सामने आया है, जिस में इसे एक बेहतरीन फिल्म बताया गया है।

दरअसल ट्विटर पर @AlwaysBollywood नाम के एक हैंडल से भोला का रिव्यू ट्वीट किया गया है।फिल्म तेजी से आगे बढ़ती है, जिस में दमदार स्टोरी के साथ एक्शन और इमोशन भरपूर है। वहीं विजुअल्स भी शानदार हैं।

तबू ने भी स्क्रीन पर दम दिखाया है। वाकई सभी को देखनी चाहिए।’ बता दें कि इस ट्विटर हैंडल के बारे में अधिक जानकारी तो नहीं है लेकिन बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ये रिव्यू, फिल्म सेंसर बोर्ड से जुड़े किसी सदस्य की ओर से सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *