तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने श्रीलंकाई नौसेना की ओर से राज्य के भारतीय मछुआरों को कथित तौर पर परेशान किए जाने की ‘खतरनाक आवृत्ति’ पर गुरुवार को चिंता व्यक्त की।

उन्होंने केंद्र से श्रीलंका की हिरासत से ऐसे 28 मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ध्यान में लाते हुए स्टालिन ने कहा कि उनमें से 12 को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही श्रीलंकाई नौसेना ने मछली पकड़ने वाली दो मशीनीकृत नौकाओं को भी जब्त कर लिया।

उन्होंने कहा, ‘इस साल ही श्रीलंकाई नौसेना ने अब तक 28 मछुआरों को गिरफ्तार किया और चार मछली पकड़ने वाली नौकाओं को जब्त किया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद निराशाजनक है कि हमारे मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना के हाथों लगातार उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है।  मछुआरों की गिरफ्तारी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *