रूस की यात्रा पर जाने से पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दावा किया है कि उनके पास रूस-यूक्रेन जंग खत्म करने का प्लान है। जिनपिंग तीसरे कार्यकाल के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद पहली विदेश यात्रा के रूप में रूस जा रहे हैं।

शी जिनपिंग ने कहा कि यूक्रेन युद्ध को खत्म करने हमारी शांति योजना में सभी पक्षों की ‘वैध’ चिंताओं को ध्यान में रखा गया है। सोमवार से जिनपिंग की तीन दिन की रूस यात्रा शुरू हो रही है। मंगलवार को पुतिन के साथ उनकी बातचीत होगी। उम्मीद है कि पुतिन के साथ बातचीत के दौरान जिनपिंग यूक्रेन संघर्ष समाप्त करने के लिए शांति वार्ता की वकालत करेंगे।

जिनपिंग ने अपने 10 साल के कार्यकाल में रूस के साथ गरीबी संबंध बनाए रखा है। अमेरिका विरोधी गठबंधन के रूप में रूस और चीन के संबंध गहरे हुए हैं। पिछले 10 साल में जिनपिंग ने आठ बार रूस की यात्रा की है और 40 बार पुतिन के साथ मुलाकात की है।

सभी देशों की वैध सुरक्षा चिंताओं का सम्मान करना, संकट के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अनुकूल प्रयासों का समर्थन करना और वैश्विक औद्योगिक और आपूर्ति चेन की स्थिरता सुनिश्चित करना शामिल है। ये यूक्रेन संकट से निपटने के लिए चीन के बुनियादी सिद्धांत हैं। शी ने कहा कि हमारी शांति योजना सभी पक्षों की वैध चिंताओं को ध्यान में रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *