भारतीय नौसेना के प्रमुख समुद्री युद्ध अभ्यास ट्रोपेक्स का प्रमुख ऑप-लेवल अरब सागर में संपन्न हुआ। इसमें भारतीय नौसेना की सभी इकाइयों के साथ-साथ भारतीय थल सेना, भारतीय वायु सेना और तटरक्षक बल से जुड़ी परिसंपत्तियों की भी भागीदारी हुई।

इस अभ्यास के दौरान ऑपरेशनल लॉजिस्टिक्स के साथ-साथ युद्ध के दौरान होने वाली गतिविधियों को भी परखा गया। नौसेना के संचालन की अवधारणा को मान्य और परिष्कृत करने के लिए युद्धपोतों, कार्वेट के साथ-साथ पनडुब्बियों और विमानों की क्षमता भी देखी गई।

भारतीय नौसेना की सतह पर स्थित सभी लड़ाकू इकाइयों को जटिल समुद्री परिचालन तैनाती से गुजारा गया। इस अभ्यास में हथियारों से प्रत्यक्ष फायरिंग सहित युद्ध संचालन के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया। इसे विभिन्न चरणों में बंदरगाह और समुद्र दोनों में आयोजित किया जा रहा है। 23 मार्च तक अभ्यास का आखिरी पड़ाव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *