देहरादून में सहसपुर थाना क्षेत्र के जस्सोवाला गांव में महिला और उसके दो मासूस बेटों के शव संदिग्ध हालात में घर के अंदर बिस्तर पर पड़े मिले। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव पिता को सौंप दिए। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस जब घटना स्थल पहुंची तो सरोज पाल और दोनों मासूम बिस्तर में बेसुध पड़े थे। तीनों के शरीर ठंडे पड़ चुके थे। सरोज पाल बीए पास थी और हरबर्टपुर रोड स्थित एक स्कूल में पढ़ाती थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी ने बताया कि किचन में गैस के चूल्हे के ऊपर दाल और चावल पके हुए रखे थे।

किचन से लगते हुए कमरे में महिला और दोनों बच्चें बिस्तर में अचेत अवस्था में पड़े थे। कमरे में जगह-जगह उल्टियां की हुई थीं। कमरे से लगते टॉयलेट में भी उल्टी की हुई थी।

उन्होंने बताया कि जहर की पुष्टि के लिए उल्टी के सैंपल भी फॉरेंसिक टीम द्वारा लिए गए हैं। मौके पर एक खाली शीशी भी मिली है। हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। बताया गया कि इंद्रपाल सेलाकुई स्थित कंपनी में काम करता है।

रात जब वह ड्यूटी से घर लौटा तो घर का दरवाजा उसे बंद मिला। आवाज लगाने के बाद भी जब अंदर से कोई जवाब नहीं आई, तो उसने आनन-फानन दरवाजे के ताले की कुंडी तोड़ी और अंदर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *