सिक्किम दुनिया का पहला जैविक राज्य कई माह पहले बन गया था लेकिन अब उसे प्रमाण पत्र भी मिल गया है। लंदन की वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने सिक्किम को दुनिया के पहले जैविक प्रदेश का प्रमाण पत्र जारी कर दिया है।

 केंद्रीय संचार मंत्रालय ने इसे लेकर सिक्किम को बधाई दी है। सिक्किम के पहला जैविक प्रदेश बनने पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सिक्किम के चार मंत्रियों के साथ मिलकर एक विशेष डाक कवर भी जारी किया।

बता दें कि साल 1960 में भारत में हरित क्रांति की शुरुआत हुई थी।  अनाज उत्पादन के लिए फर्टिलाइजर्स का इस्तेमाल भी बढ़ा। जिससे मिट्टी की गुणवत्ता और पानी, हवा बुरी तरह प्रभावित हुई है।  पूर्वी राज्य सिक्किम ने जैविक खेती की तरफ कदम बढ़ाए और अब यह राज्य दुनिया का पहला जैविक राज्य है और पूरी दुनिया में इसे नजीर की तरह पेश किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *