गर्मियों के मौसम में वर्जिन मोजिटो आइस क्यूब्स के साथ पीने का मजा ही कुछ और होता है। लेकिन क्या आपको पता है आप इस वर्जिन मोजिटो से अपने फेस को स्क्रब भी कर सकते हैं।आपको वर्जिन मोजिटो फेस स्क्रब बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं।वर्जिन मोजिटो बॉडी स्क्रब आपकी स्किन के लिए एक ताज़ा और एक्सफ़ोलीएटिंग इलाज हो सकता है।

वर्जिन मोजिटो फेस स्क्रब बनाने की रेसिपी

सामग्री:

* दानेदार चीनी – 1 कप

* नारियल का तेल – आधा कप

* ताज़े पुदीने के पत्ते – 1/4 कप कटे हुए

* ताजा नीबू का रस – 1/4 कप

* लाइम जेस्ट – 1 बड़ा चम्मच

बनाने की विधि :

1. सबसे पहले एक बड़े बाउल में चीनी और नारियल का तेल डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

2. अब इसमें कटे हुए पुदीने के पत्ते, नींबू का रस और लाइम जेस्ट भी डालकर मिक्स कर लें।

3. इसके बाद इस मिश्रण को एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रख दें।

4. इस्तेमाल करने के लिए थोड़ी मात्रा में स्क्रब अपने हाथ में लें और सर्कुलर मोशन में अपनी स्किन पर मसाज करें।

5. मसाज करने के छोड़ी देर बाद अपनी स्किन को गुनगुने पानी से साफ कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *