बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की सफलता का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है. एक्ट्रेस की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फैन्स के बीच सुर्खियां बटोर रही है। अब हाल ही में आलिया अब ग्लोबल एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो गई हैं।

इसे देखकर लगता है कि लाइमलाइट ने आलिया का साथ कभी नहीं छोड़ा है। हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन में आलिया को स्पॉटलाइट अवॉर्ड से नवाजा गया है।

आलिया को स्पॉटलाइट अवॉर्ड से नवाजा गया है। आलिया को एसएस राजामौली की रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली फिल्म ‘आरआरआर’ के लिए यह अवॉर्ड मिला है। इस लिस्ट में आलिया के अलावा एक और एक्ट्रेस का नाम शामिल है,  हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन के ट्विटर हैंडल से साझा की गई है।

सोशल मीडिया पर हर कोई आलिया और जूनियर एनटीआर को बधाई दे रहा है।  हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन के ट्विटर हैंडल ने आलिया और जूनियर एनटीआर को यह ट्रॉफी भेजने को लेकर अपडेट देते हुए लिखा है कि आरआरआर के फैन्स, हम आपके साथ जूनियर एनटीआर और आलिया भट्ट के साथ अवॉर्ड शेयर करना चाहते हैं, जो हम उन्हें आगे प्रस्तुत करेंगे। एक सप्ताह में भेज देंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *