अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी हर रोज मैदान पर ये साबित करते रहते हैं कि उनके जैसा कोई खिलाड़ी इस दुनिया में नहीं है.

उनके गोल की संख्या, उनके अवॉर्ड्स हर चीज इस बात का सबूत है. मैदान पर वो जितने बड़े खिलाड़ी हैं उतने ही दिलदार भी. मेसी ने अपनी टीम के लिए अब कुछ ऐसा किया है जिसके बारे में आपने कभी नहीं सुना होगा.

लियोनल मेसी की कप्तानी में ही अर्जेंटीना ने पिछले साल वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. ये जीत मेसी के लिए बहुत भावुक करने वाली थी क्योंकि इसके लिए उन्होंने दो दशक से भी ज्यादा लंबा इंतजार किया था.

मेसी ने अपने टीम के खिलाड़ी और स्टाफ यानी 35 लोगो को सोने का आईफोन तोहफे में दिया है. इन आईफोन को खास ऑर्डर पर बनाया गया है जिसकी कीमत 175000 पाउंड यानी लगभग 1.73 करोड़ रुपए है.

इसके साथ ही अर्जेंटीना टीम का लोगो भी बना हुआ है. सभी आईफोन पर वर्ल्ड चैंपियन भी लिखा हुआ है. मेसी ने बेन लायंस के साथ मिलकर इस आईफोन को डिजाइन किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *