तेज धूप के कारण त्वचा टैन और बेजान दिखने लगती है। बहुत से लोग इससे छुटकारा पाने के लिए केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स या ब्लीच का सहारा लेते हैं लेकिन आप घरेलू नुस्खों से भी इस समस्या को दूर कर सकते हैं।

 

पपीता + शहद

पपीते के पल्प में 1/2 चम्मच शहद, 1/2 चम्मच दूध, चुटकीभर हल्दी और 1 अंडे का सफेद भाग म‍िलाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाने के बाद ताजे पानी से धो लें। हफ्ते में 3 बार यह पैक लगाने से टैन‍िंंग की समस्‍या दूर होगी और रंगत भी निखरेगी।

पपीता + एलोवेरा जेल

पपीते में एक्‍सफोलि‍एट‍िंग और क्लीजिंग गुण होते हैं, जो रोमछ‍िद्रों को आसानी से साफ करते हैं। इसके लिए पपीते के पल्प में एलोवेरा जेल मिलाकर चेहरे पर अच्‍छी तरह लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धोएं। यह पैक त्वचा को डीप क्‍लीन करने में मदद करेगा।

पपीता + कॉफी पाउडर

पपीते के पल्प में कॉफी पाउडर, व‍िटाम‍िन ई कैप्‍सूल म‍िलाकर चेहरे पर लगाएं। फ‍िर 20 म‍िनट बाद इसे ताजे पानी से धो लें। यह टैनिंग की समस्या को दूर करने के साथ स्किन को ग्लोइंग भी बचाएगा। हफ्ते में 2-3 बार यह पैक लगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *