छत्तीसगढ़ की राजधानी में कांग्रेस पार्टी के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन का दूसरा दिन है। शनिवार को पार्टी ने राजनीति, विदेशी और आर्थिक मामलों पर प्रस्ताव पास किए। कांग्रेस ने विदेश नीति के मामले में मोदी सरकार पर जमकर प्रहार किया।

 चीन लगातार रूस, ईरान, श्रीलंका और पाकिस्तान के साथ मजबूत संबंध को बढ़ावा दे रहा है। भारत की सुरक्षा और क्षेत्रीय संप्रभुता के लिए खड़े होना हमारा कर्तव्य है। लेकिन इसे पूरा करने में भाजपा सरकार विफल रही है।

आज वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी सेना नियमों का बार बार उल्लंघन कर रही है।आज चीन लगातार इस तरह की हरकत कर रहा है। लेकिन सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।

कांग्रेस पार्टी सामूहिक निर्णय लेने के सिद्धांत को बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है।अनुभवी परामर्श के आधार पर राष्ट्रीय हित में विदेश नीति प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।  भारत के भीतर अंतरराष्ट्रीय संगठनों, थिंक टैंक, चैरिटी संसथाओं के कामकाज को भी बहाल और सुरक्षित रखेगी। हालांकि इन संस्थाओं को संवैधानिक ढांचे के भीतर काम करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *