भारतीय-अमेरिकी उद्यमी विवेक रामास्वामी ने अमेरिका में 2024 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का एलान किया है। विवेक से पहले अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली भी राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी पेश कर चुकी हैं।
विवेक और निक्की हेली दोनों ने रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवारी पेश की है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पहले ही कह चुके हैं वो 2024 के राष्ट्रपति चुनाव मे रिपब्लिकन पार्टी की ओर से दावेदारी करेंगे।

राष्ट्रपति चुने जाने की प्रक्रिया क्या होती है? दावेदारी पेश कर रहे विवेक रामास्वामी कौन हैं? अपने एलान में उन्होंने क्या कहा? आगे उनकी राह कैसी होगी.अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव भारत के आम चुनाव से काफी अलग होता है।

भारत में पार्टियां आम चुनाव में बहुमत हासिल करने की कोशिश करती हैं। ब अमेरिका में ठीक इसके उलट है। यहां की दोनों प्रमुख पार्टियां रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी राष्ट्रपति उम्मीदवार के चयन को लेकर भी जनता के बीच जाती हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *