2024 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में भारतीय-अमेरिकी टेक उद्यमी विवेक रामास्वामी भी शामिल हो गए हैं। रामास्वामी रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की रेस में शामिल होने वाले भारतीय समुदाय के दूसरे व्यक्ति बन गए हैं।

 अमेरिकी लोगों में “योग्यता वापस लाने” और चीन पर निर्भरता समाप्त करने के वादे के साथ वह 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए खड़े हुए हैं। रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी रेस में शामिल हैं।

37 वर्षीय करोड़पति बिजनेमैन विवेक रामास्वामी का परिवार मूल रूप से केरल का रहने वाला है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका चले गए थे और ओहियो में एक जनरल इलेक्ट्रिक प्लांट में काम करते थे। रिपब्लिकन प्रेसिडेंशियल प्राइमरी में प्रवेश करने वाले दूसरे भारतीय-अमेरिकी हैं।

भारतीय अमेरिकी उद्यमी विवेक रामास्वामी ने 2014 में रोइवेंट साइंसेज की स्थापना की और 2015 और 2016 के सबसे बड़े बायोटेक आईपीओ का नेतृत्व किया। उन्होंने राजनीति पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रमुख कंपनियों द्वारा अमेरिकी अर्थव्यवस्था में रोज़मर्रा के नागरिकों की आवाज़ को बहाल करने पर केंद्रित एक नई फर्म, स्ट्राइव एसेट मैनेजमेंट की शुरुआत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *