उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग मार्च से नई भर्तियों की प्रक्रिया शुरू करेगा। इनमें 7000 से अधिक पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन लिए जाएंगे। आयोग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा  वाले पात्र माने जाएंगे। आयोग सबसे बड़ी भर्ती कनिष्ठ सहायक के करीब 5000 पदों पर करेगा। इनमें सिंचाई विभाग व राजस्व परिषद के 1000-1000 पद हैं। आईसीडीएस के करीब 800 पद बताए जा रहे हैं।

इसके अलावा अन्य विभागों के पद हैं। आयोग ने विभागवार पदों का मिलान करा लिया है। जिन विभागों के प्रस्तावों में कुछ खामियां रह गई हैं उसे दूर कराया जा रहा है। आयोग चाहता है कि कनिष्ठ सहायक के पदों पर सबसे पहले भर्तियां करते हुए विभागों को चयनितों के आवंटन की सूची भेज दी जाए।
आयोग के पास 15000 से अधिक पदों पर भर्ती का अधियाचन यानी प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।एक अधिक आवेदन पर – अभ्यर्थियों के साथ आयोग को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यूपी सरकार के विभिन्न सरकारी विभागों में समूह सी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पीईटी परीक्षा का आयोजन 15 और 16 अक्टूबर 2022 को किया गया था।राज्य की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा पीईटी 2022 के लिए इस बार करीब 37 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *