नागपुर की फुटाला झील में म्यूजिकल फाउंटेन और लाइट शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे।
केंद्रीय गृह मंत्री तीन दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर शुक्रवार को नागपुर हवाईअड्डे पर पहुंचे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नागपुर में बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। जम्मू एवं कश्मीर में शहीद हुए सैनिकों के बच्चों से संवाद करेंगे और कोल्हापुर में एक रैली को संबोधित करेंगे।
शाह नागपुर के रेशमी बाग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक ‘सरसंघचालक’ केशव बलिराम हेडगेवार के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। पुणे जाएंगे, जहां वह मराठा साम्राज्य के संस्थापक की जयंती 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज को समर्पित एक ऐतिहासिक थीम पार्क शिवसृष्टि का उद्घाटन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *