कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ का फर्स्ट डे कलेक्शन सामने आ गया है।मूवी को देखने के बाद से ही फैंस इसे लेकर अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर ‘शहजादा’ को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली है।

‘शहजादा’ के फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  को मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने साझा किया है। गौरतलब हो कि कार्तिक आर्यन फिल्म ‘शहजादा’ में लीड एक्टर होने के साथ ही इसके प्रोड्यूसर भी हैं। इस मूवी की रिलीज के साथ ही अंदाजा लगाया गया था कि ये पहले वीकेंड पर 20 करोड़ रुपए का कारोबार कर लेगी। हालांकि, पहले दिन का कलेक्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है।

इस मूवी का बजट 85 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म ‘शहजादा’  में कार्तिक आर्यन के साथ-साथ कृति सेनन, राजपाल यादव और परेश रावल जैसे सितारे हैं।

बता दें कि कार्तिक आर्यन की ‘शहजादा’ अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलो’ का हिंदी रीमेक है।फिल्म के मेकर्स को शनिवार और रविवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से काफी उम्मीदें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *