बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बिग बॉस ओटीटी के दौरान दिव्या ने खूब लाइमलाइट बटोरी थी और दर्शकों ने उनके गेम को बहुत पसंद भी किया था।दिव्या अग्रवाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिखाई देती हैं।

दिव्या की पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर रिएक्ट करते हैं और इस बार भी दिव्या की लेटेस्ट पोस्ट चर्चा का विषय बनी हुई है। दिव्या का कैप्शन हॉट टॉपिक बन गया है। दिव्या ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट में अपनी लाइफ को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिसने सबकी निगाहों का रुख अपनी तरफ मोड़ दिया है।

दिव्या अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर नए फोटोशूट की कुछ झलक फैंस के साथ शेयर की है जिसमें उनकी बोल्ड अदाएं एक बार फिर लोगों का अपना दीवाना बना रही हैँ। सामने आई तस्वीरों में एक्ट्रेस ने ब्राउन कलर का क्रॉप टॉप और थाई-हाई स्लिट लॉन्ग स्कर्ट के साथ ही एक लॉन्ग श्रृग भी कैरी किया हुआ है। दिव्या की ये पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *