लोगों के क‍िचन में दालचीनी पाई जाती है। इंड‍ियन मसाला होने के साथ-साथ इसमें औषधीय गुण पाए जाते हैं। आयुर्वेद में दालचीनी का इस्‍तेमाल कई बीमार‍ियों को दूर करने के ल‍िए क‍िया जाता है।

 इसका सेवन करने से शरीर की रोग प्रत‍िरोधक क्षमता बढ़ती है। एक नई स्‍टडी पब्‍ल‍िश हुई है ज‍िसमें बताया गया है क‍ि ब्रेन हेल्‍थ के ल‍िए भी दालचीनी फायदेमंद होती है। ये स्‍टडी के जर्नल में पब्‍ल‍िश की गई है।

इस स्‍टडी में उन लोगों को ल‍िया गया ज‍िनकी उम्र 60 साल से कम है। पहले ग्रुप के लोगों को दालचीनी स्‍ट‍िक्‍स चबाने के ल‍िए कहा गया। वहीं दूसरा ग्रुप प्रीडायब‍िट‍िक लोगों का था, ज‍िन्‍हें वाइट ब्रेड के साथ 2 ग्राम दालचीनी द‍िया गया।

दालचीनी का सेवन करने वाले पहले ग्रुप के लोगों का मेमोरी फंक्‍शन पहले से बेहतर न‍िकला। वहीं दूसरे ग्रुप के मेमोमोरी फंक्‍शन में थोड़ा ही बदलाव देखने को म‍िला। इस आधार पर शोधकर्ताओं ने न‍िष्‍कर्ष न‍िकाला, क‍ि दालचीनी का सेवन करने से कॉग्निनिटिव और लर्न‍िंग स्‍क‍िल्‍स बेहतर होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *