साल 2011 में टीवी सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं टेलीकास्ट हुआ था. इस सीरियल के टेलीकास्ट होते ही टीआरपी आसमान छू गई. सीरियल के अभिनेता राम कपूर का करियर भी इस सीरियल के साथ अपने पीक पर आ गया.

अपने भारी-भरकरम शरीर और क्यूट स्माइल के लिए पहचाने वाले राम कपूर ने साल 2019 में अपनी एक तस्वीर से सभी को चौंका दिया था.राम और गौतमी की मुलाकात टीवी सीरियल ‘घर एक मंदिर’ के सेट पर हुई थी.

राम कपूर की भाभी किरदार निभा रहीं गौतमी पहले से ही शादीशुदा थीं. गौतमी ने पहली शादी के बाद तलाक ले लिया था. यहां सेट पर अपने ऑनस्क्रीन देवर राम कपूर के प्यार में गौतमी भी दिल हार बैठीं. दोनों ने साल 2003 में वेलेनटाइन के दिन शादी रचाई थी.

राम कपूर ने कुछ साल पहले एक लीडिंग न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में बताया था, ‘मुझे लगता है मैंने गौतमी से शादी कर अपनी जिंदगी का सबसे शानदार फैसला लिया है. गौतमी खुद भी एक्ट्रेस है काम के स्टाइल को समझती है. मैं खुशनसीब हूं कि मुझे गौतमी जैसी पत्नी मिली है. जब मैं घर से दूर होता हूं तो उसे मिस करता हूं.’राम अपनी जवानी के दिनों में पार्टी लवर और प्लेबॉय की तरह जिंदगी जिया करते थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *