शाहरुख खान की पठान अभी भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। यही वजह है कि सिनेमाघरों में लोग बड़ी संख्या में फिल्म देखने पहुंच रहे हैं।  केजीएफ 2 के हिंदी वर्जन का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब किंग खान की यह फिल्म बाहुबली 2 को पीछे छोड़ने के लिए तेजी से आगे बढ़ रही है।

किंग खान के एक्शन की जमकर तारीफ हो रही है और इसी वजह से फैंस लगातार थिएटर का रुख कर रहे हैं। फिल्म की कमाई की बात करें तो यह अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है।

फिल्म ने पहले एक्सटेंडेड हफ्ते में शानदार बिजनेस करते हुए 364.15 करोड़ का कारोबार किया था। इसमें फिल्म ने हिंदी भाषा में 351 करोड़, तेलुगू में 9 करोड़ और तमिल में 4.15 करोड़ की कमाई की थी।

दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 94.75 का कारोबार किया था। इसके अलवा फिल्म ने तीसरे शुक्रवार को 5.9 करोड़ की कमाई की थी। इस बीच अब पठान के तीसरे शनिवार का कलेक्शन भी सामने आ गया है। फिल्म की कमाई में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *