टीवी इंडस्ट्री की फेमस अदाकारा ‘उर्वशी ढोलकिया’ टीवी जगत में अपने कमाल विलन अभिनय को लेकर जानी जाती हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी हैं।  अदाकारा एक एक्सीडेंट से बाल-बाल बची हैं।

ये एक्सीडेंट बीते दिन शनिवार को हुआ था।  उर्वशी शो की शूटिंग के लिए मुंबई मीरा रोड फिल्म स्टूडियो की तरफ रवाना हो रही थी।   बच्चों से भरी एक स्कूल बस ने पीछे से आकर उर्वशी ढोलकिया की कार को टक्कर मार दी जिससे उनकी कार को भारी नुकसान पहुँचा। इस हादसे में उर्वशी ढोलकिया और उनके स्टाफ मेंबर्स बाल-बाल बच गए।

 इस भीषड़ एक्सीडेंट के बाद भी एक्ट्रेस ने कोई एफ.आई.आर लांच नहीं कराई हैं।  एफ.आई.आर को न कराने का कारण स्कूल बस था जिसमे एक्ट्रेस ने कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया।  बल्कि उर्वशी ने स्कूल बस ड्राइवर के खिलाफ भी कोई केस दर्ज नहीं कराया है।

जिसके बाद अदाकारा टीवी जगत से थोड़े दिन का ब्रेक लेंगी। खबरों कि माने तो बताया जा रहा है यह टक्कर बहुत ही तगड़ी थी। हालांकि कश्मीरिया पुलिस ने एक्सीडेंट के इस मामले में स्कूल बस के ड्राइवर का भी बयान दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *