राखी सावंत की निजी जिंदगी इन दिनों काफी उठा-पटक से गुजर रही है।  राखी के सिर से मां का साया उठ गया है। मां के निधन का शोक राखी ठीक से मना भी न सकीं कि अब वह अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर परेशान हैं।

एक बार फिर राखी की शादीशुदा जिंदगी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। उन्हें डर है कि आदिल कहीं तलाक न दे दें।  राखी ने भी आदिल को चुनौती दे दी है कि वह दुनिया की हर कोर्ट में जाकर अपने लिए न्याय मांगेंगी।

राखी सावंत पिछले काफी वक्त से अपनी निजी जिंदगी को लेकर मीडिया की सुर्खियों में हैं। राखी सावंत ने बीते माह सोशल मीडिया के जरिए आदिल दुर्रानी से शादी की जानकारी फैंस से साझा की थी।

उन्होंने कहा है, ‘मैं अल्लाह से मांगूंगी। मैं तीस रोजे करूंगी। उमराह करूंगी। उमराह के लिए आदिल ले जाएं तो अच्छी बात है, नहीं तो मेरे बहुत सारे मुस्लिम भाई हैं मैं उनके साथ जाऊंगी। मैं सच्ची बीवी हूं। मैंने सच्चाई से इस्लाम कुबूल किया है। तो कहना चाहती हूं वह आपके साथ भी लॉयल नहीं हो सकते। मैंने उन्हें अपना खून दिया है। मैंने आदिल को सबकुछ दिया है। जो मुझ पर गुजरी है, वह किसी पर न गुजरे। आदिल तुम मुझे तलाक नहीं दे सकते। मैं दुनिया के हर कोर्ट में जाऊंगी। अल्लाह के कोर्ट में जाऊंगी। तलाक की धमकी मत देना।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *