Saturday, May 4, 2024 at 5:28 AM

अनिल कपूर ने 4 दशक का हसीन सफर फैंस संग किया शेयर, बोले-“आज भी एक चीज…”

अनिल कपूर बॉलीवुड के ‘झक्कास किंग’ हैं।एक्टर इस इंडस्ट्री में 1980 के दशक से एक्टिव हैं। इस तरह अनिल को इंडस्ट्री में 4 दशक से ज्यादा का समय बीत गया है। वहीं एक्टर 66 की उम्र में भी अपनी फिटनेस और स्मार्टनेस से यंग एक्टर्स को टक्कर देते नजर आते हैं

अनिल कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 8 तस्वीरों की एक सीरीज साझा  की है। इन पिक्चर्स से एक्टर ने इंडस्ट्री में अपने चार दशक के लंबे सफर को दर्शाया है।  अनिल ने अपनी बेहतरीन जर्नी की मोनोक्रोम फोटोज को साझा करते हुए शानदार कैप्शन दिया है।

 स्वाद बदल गया है और दर्शक भी बदल गए हैं। एक चीज जो नहीं बदली है, वह है कड़ी मेहनत, दृढ़ता और दृढ़ विश्वास, और वही असली पुरस्कार हैं…लेकिन कुछ पुरस्कार मिलने में कोई हर्ज भी नहीं है।’

अनिल कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो जल्द ही वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ में नजर आने वाले हैं। इस सीरीज का डायरेक्शन संदीप मोदी ने किया है।

Check Also

हंसल मेहता की सीरीज ‘गांधी’ में ‘हैरी पॉटर’ के अभिनेता की एंट्री, ये विदेशी कलाकार भी आएंगे नजर

हंसल मेहता की बहुप्रतीक्षित सीरीज ‘गांधी’ में मशहूर हॉलीवुड फिल्म ‘हैरी पॉटर’ के अभिनेता टॉम …