बॉलीवुड के न्यूली रूमर्ड कपल अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर एक बार फिर लाइमलाइट में बने हुए हैं। पिछले काफी वक्त से अनन्या और आदित्य का नाम एक दूसरे के साथ काफी जोड़ा जा रहा है और अक्सर ही दोनों एक जगह पर स्पॉट किया जाता रहता है।

 इस न्यूली रूमर्ड कपल को बॉलीवुड के मशहूर फिल्म-निर्माता करण जौहर की हाउस पार्टी में स्पॉट किया गया। करण जौहर की पार्टी में हमेशा ही सेलेब्स का जमावड़ा देखने को मिलता है और इस बार भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला।

पार्टी में अनन्या पांडे-आदित्य रॉय कपूर के अलावा रूमर्ड कपल जाह्नवी कपूर-शिखर पहाड़िया भी नजर आए।जहां जान्हवी ने इस पार्टी में मिनी ड्रेस पहनी थी तो वहीं शिकर पहाड़िया कैजुअल लुक में पार्टी में शामिल हुए।

पार्टी में सबकी निगाहें बी-टाउन के पॉपुलर रूमर्ड कपल अनन्या और आदित्य पर ठहर गई। हाउस पार्टी में दोनों ही ब्लैक आउटफिट में स्टाइल स्टेटमेंट देते नजर आए। अनन्या और आदित्य का पार्टी में एंट्री का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *