नगर में आपदा को लेकर जांच कर रहे अधिकारी संजीदा नजर नहीं आ रहे हैं। यहां एक भवन जर्जर हो चुका है। उस पर असुरक्षित और ध्वस्तीकरण का स्टीकर लगाया गया है, लेकिन प्रशासन की रिपोर्ट में यहां सूक्ष्म दरार बताई जा रही है।

जब भवन स्वामी ने इसकी शिकायत प्रशासन से की, तब प्रशासन के अधिकारियों ने फिर से टीम भेजकर जांच कराने की बात कही। मनोहर बाग वार्ड में चंडी प्रसाद बहुगुणा का मकान है। चंडी प्रसाद का कहना है कि कुछ दिन पहले तक उनके घर में हल्की दरारें थीं.

करीब एक सप्ताह पहले अधिकारियों ने उनके घर पर लाल स्टीकर लगाकर इसे असुरक्षित घोषित कर दिया। साथ ही ध्वस्तीकरण का भी स्टीकर लगाया गया है। स्टीकर लगते ही मकान में रह रहे किरायेदारों ने भवन खली कर दिया। चंडी प्रसाद परिवार के साथ अपने पुराने मकान में चले गए।

किरायेदारों के खाली करने के संबंध में प्रशासन को सूचना देने वह तहसील गए तो वहां बताया गया कि आपके मकान में तो सूक्ष्म दरार हैं, फिर क्यों खाली कर रहे हो। यह सुनकर वह दंग रह गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *