बॉलीवुड सिंगर अल्का याग्निक इंडस्ट्री का जाना- माना नाम हैं।  सालों तक लोगों को अपनी सुरीली आवाज़ से एंटरटेन किया है। कई हिट गानें देकर उन्होंने अपने पहचान बनाई है लेकिन क्या आप उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानते है!

उन्होंने अपनी पूरी ज़िन्दगी सिंगिग को ही समर्पित कर दी है। यहां तक की संगीत की वजह से अल्का याग्निक को कभी भी अपने पति के साथ रहने का मौका नहीं मिला।

अल्का का संगीत ही उन्हें मुंबई खींच लाया और करीब 27 सालों से वो मुंबई में अपने पति से दूर रह रही हैं। अल्का याग्निक की उनके पति नीरज कपूर से पहली मुलाकात 1986 में हुई थी। जब अल्का अपनी मां के साथ कोलकाता से दिल्ली आईं थी।

आपको बता दें, अल्का की मां की एक दोस्त का भतीजा उन्हें स्टेशन पर लेने आया था।  मुंबई में दोनों में दोस्ती हुई और दोनों ने बात शुरू कर दी। कुछ महीनों बाद दोनों एक- दूसरे को पसंद करने लगे। करीब 2 सालों के रिलेशनशिप के बाद अल्का याग्निक का बॉलीवुड गाना ‘एक दो तीन’ हिट हो गया। इसी साल कपल ने शादी करने का फैसला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *