णिपुर में भाजपा नेता एल रामेश्वर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। थौबल पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। थौबल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि घटना मंगलवार को उनके आवास के पास हुई।

 दो हथियारबंद हमलावरों ने उन्हें ताबड़तोड़ दो गोलियां मारकर भाजपा नेता को मौत के घाट उतार दिया। हमलावरों की तलाशी की जा रही है। भाजपा मणिपुर ने भी इसके बारे में ट्वीट करके दुख जताया है।

भाजपा मणिपुर ने ट्वीट किया ‘पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के राज्य संयोजक एल रामेश्वर सिंह की हत्या के बारे में जानकर दुख हुआ। हम इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं।  जघन्य अपराध के अपराधियों को न्याय के दायरे में लाया जाना चाहिए और उन्हें कठोर दंड दिया जाना चाहिए।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *