अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आज अपनी इंगेजमेंट सेरेमनी धूमधाम से सेलिब्रेट कर रहे हैं.मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट के साथ शादी की तैयारियां खूब अच्छे से चल रही हैं.

 बता दें कि अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. इवेंट से ब्राइड टू बी की शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में राधिका अपनी खूबसूरती से चार चांद लगाती नजर आ रही हैं.
राधिका मर्चेंट ने अपने मेहंदी सेरेमनी के लिए फ्यूशिया पिंक कलर का फ्लोरल रेशम का एम्ब्रॉएडर्ड लहंगा कैरी किया था. इसके साथ ही उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए हैवी ज्वैलरी पहनी थी. तस्वीरों में आप देख सकते हैं बालों को उन्होंने आर्टिफिशियल फ्लावर्स के साथ एक फिशटेल ब्रेड में स्टाइल किया था.

राधिका ने अपने हाथों में अनंत के नाम की भर-भर कर मेहंदी लगवाई है. मेहंदी लगे हाथों को भी उन्होंने कैमरे के सामने फ्लॉन्ट भी किया है. इस दौरान राधिका की खुशी देखते ही बन रही थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *