आदिल खान ने पैपराजी के सामने राखी सावंत के रोने का मजाक बनाया है। राखी सावंत  एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।

एक्ट्रेस ने बीते दिन तस्वीरें साझा कर इस बात का खुलासा किया कि वो आदिल खान संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं।  राखी ने आदिल पर ये भी आरोप लगाया कि पता नहीं क्यों वो इस रिश्ते को सबसे छिपाना चाहते हैं।  राखी और आदिल का एक वीडियो इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है जिसमें आदिल, राखी का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं।

तो वहीं आदिल खान  भी जिम वियर में नजर आ रहे हैं। क्लिप की शुरुआत में ही आदिल खान को तीन बार ‘कुबूल है’ बोलते देखा जा रहा है। इसके बाद राखी भी ‘कुबूल है’ बोलती हैं। इसके बाद आदिल, राखी का मजाक बनाना शुरू कर देते हैं।

 आदिल ने राखी संग वेडिंग पिक्चर पोस्ट करते हुए लिखा,’तो अंत में एक अनाउंसमेंट है, राखी मैंने कभी नहीं कहा कि मैंने तुमसे शादी नहीं की है.बस कुछ चीजें संभालनी थीं इसलिए चुप रहना पड़ा, हमें राखी (पप्पुड़ी) वैवाहिक जीवन मुबारक।’ इसपर राखी ने रिएक्ट करते हुए लिखा,’थैंक्स.लॉट्स ऑफ लव जान।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *