टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 16 सें घर से सबसे चहेते कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक घर से बाहर हो गए हैं।अब्दू को यूं अचानक एविक्ट होना सभी घरवालों को शॉक्ड कर गया।

अब्दू का यूं घर को छोड़ जाना घरवालों की आंखो को नम कर गया।अब्दू रोजिक ने शो से वोलंटरी एग्जिट ने लेने की वजह भी बताई है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया है कि आखिर उन्हें शो से वोलंटरी एग्जिट क्यों लेना पड़ा।

अब्दू ने कहा- ” मुझे इसलिए शो छोड़ना पड़ा, क्योंकि मेरे पास बहुत सारा काम है, जिसके लिए मैंने कमिटमेंट किया है। अभी बहुत सारी चीजें लाइन में हैं और मैं आगे बढ़ रहा हूं।”

अब्दू ने बताया है कि वह इंडिया में एक सॉन्ग की शूटिंग करने के लिए रूकेंगे। इसके बाद वह वापस काम के सिलसिल में दुबई लौट जाएंगे। इसके बाद उन्हें वर्क ट्रिप के लिए यूएस भी जाना हैं।  उन्होंने इंटरव्यू में कहा- “अगर काम मिलता रहेगा तो मैं अक्सर भारत आता रहूंगा और इंशाल्लाह मेरे पास भारत में भी एक घर होगा, लेकिन ये सब काम पर डिपेंड करता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *