न्यूजीलैंड की सीरीज खत्म होने के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज खेली जानी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है।

 काफ अर्से के बाद ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। हालांकि बीसीसीआई ने यह क्लियर किया है कि रविंद्र जडेजा की फिटनेस अपडेट के बाद ही उन्हें टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का फैसला किया जाएगा।

पहला नाम टी20 के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का है।  सूर्यकुमार यादव की फॉर्म को देखते हुए उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौका दिया गया। माना जा रहा है कि सूर्या को वनडे क्रिकेट में पूरी तरह से तैयार करने के लिए ही टेस्ट टीम में शामिल किया जा रहा है ताकि वे ज्यादा से ज्यादा समय क्रीज पर बिताने का अनुभव पा सकें।

बीसीसीआई ने रविंद्र जडेजा की वापसी पर भी मुहर लगा दी है लेकिन कहा कि अंतिम एकादश में शामिल करने का फैसला उनकी फिटनेस के बाद ही लिया जाएगा। टीम में दो विकेट कीपर ईशान किशन और केएस भरत को शामिल किया गया है।

टीम में केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत, ईशान किशन, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट और सूर्यकुमार यादव को शामिल किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *