पीवी सिंधू चोट के उबरने के बाद वापसी करते हुए पहले ही दौर में हार गई जबकि फॉर्म में चल रहे एच एस प्रणय ने अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए मलेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले में बुधवार को हमवतन लक्ष्य सेन को हरा दिया।

छठी वरीयता प्राप्त सिंधू अगस्त में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद बायें टखने में हुए फ्रेक्चर से उबरकर वापसी कर रही थी। उन्हें रियो ओलंपिक चैम्पियन स्पेन की कैरोलिना मारिन ने 21.12, 10.21, 21.15 से हराया।

केरल के 30 वर्ष के प्रणय का सामना अब इंडोनेशिया के चिको ओरा द्वि वोर्डोयो से होगा  उनका सामना इंडोनेशिया के मोहम्मद शोहिबुल फिकरी और बाबास मौलाना से होगा। मालविका बंसोड़ पहले दौर में कोरिया की अन सि यंग से 9.21, 13.21 से हार गई।

महिला युगल में अश्विनी भट और शिखा गौतम पहले दौर में थाईलैंड की एस पाएवसम्परान और पुतिता एस से 10.21, 13.21 से हार गई।  जल्दी ही वापसी करके स्कोर 13.13 कर लिया।विवादित लाइन कॉल के बाद स्कोर 19.19 था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *