सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद आए दिन चर्चा में छाई रहती हैं. उर्फी के अतरंगी कपड़े और उनका बेबाक अंदाज हमेशा सभी का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेता है. DIY फैशन की क्वीन  उर्फी का कोई मुकाबला नहीं है.

 उनका ये बेबाकपन अक्सर उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर ले आता है.   बॉलीवुड रैपर हनी सिंह ने उर्फी जावेद की तारीफ की है. हनी ने उनकी हॉटनेस और उनके काम को सराहा है.हनी सिंह यूलिया अपने नए गाने के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं.

प्रमोशन के दौरान ही रैपर, उर्फी जावेद के बारे में बात करते हुए नजर आए. हनी सिंह इस दौरान दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान कहा, मैं उस बच्ची से बहुत प्यार करता हूं, वह बहुत निडर और बहादुर है और अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहती है, मुझे लगता है कि हमारे देश की सभी लड़कियों को उनसे सीखना चाहिए.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *