बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर को इंडस्ट्री में काफी समय हो चुका है. फरहान ने सिंगिंग में भी हाथ आजमाया और एक्टिंग से तो उन्होंने सभी को इंप्रेस भी कर दिया.

 एक्टर की फिल्मों का फैंस को इंतजार रहता है. वहीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्टर ने साल 2022 में शिबानी दांडेकर से शादी कर ली थी. दोनों की खास बॉन्डिंग फैंस को सोशल मीडिया के जरिए मिलती रहती है.

फरहान अख्तर का जन्म 9 जनवरी, 1974 को मुंबई में हुआ था. उनके पिता जावेद अख्तर जाने-मानें लिरिस्ट हैं और उनकी मां का नाम हनी ईरानी है. फरहान की एक बड़ी बहन है जिनका नाम जोया अख्तर है.

जीवन में कोई दूसरी महिला हुआ करती थी. हम बात कर रहे हैं फरहान अख्तर की पहली वाइफ अधुना भबानी की. अधुना संग तलाक के 5 साल तक फरहान ने शिबानी को डेट किया फिर शादी कर ली.

अधुना भबानी का फरहान अख्तर संग नाता पुराना था. दोनों ने साल 2000 में शादी की थी. उस समय तो फरहान अख्तर की ज्यादा पॉपुलैरिटी भी नहीं थी. दोनों ने साल 1997 में मिलना शुरू किया था और बातचीत के 3 साल बाद दोनों ने शादी कर ली थी. दोनों ने साथ में आमिर खान की फिल्म दिल चाहता है में काम किया था. अधुना एक हेयरस्टाइलिस्ट थीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *