थिया शेट्टी और केएल राहुल काफी समय से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं।  दोनों की शादी से जुड़ा कोई न कोई अपडेट सामने आता रहता है।दोनों की शादी इस महीने के बाद हो सकती है।

दोनों की शादी की रस्में सुनील शेट्टी के आलीशान बंगले में अदा की जाएंगी। खंडाला में पहाड़ियों के बीच बना सुनील शेट्टी का बंगला किसी रिसॉर्ट से कम नहीं है। यह केएल राहुल और अथिया की शादी के लिए एकदम परफेक्ट है।

केएल राहुल-अथिया शेट्टी का घर रणबीर-आलिया के बांद्रा स्थित घर से दो बिल्डिंग दूर होगा।शादी के बाद इनका ग्रैंड रिसेप्शन अप्रैल में होगा। ये एक प्राइवेट फंक्शन की तरह होगा, जिसमें क्रिकेट जगत, बॉलीवुड और कुछ बिजनेस फ्रेंड्स के शामिल होने की उम्मीद है।

इसके अलावा रिसेप्शन में सुनील शेट्टी और केएल राहुल के परिवार के लोग ही शामिल होंगे।दोनों दुबई में नए साल का जश्न मनाने के लिए पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *