सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी  की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर हलचलें तेज हो गई हैं. दोनों ने भले ही अपने रिश्तें और शादी की बातों को कंफर्म नहीं किया है,  दोनों अपनी वेडिंग को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं.

कपल की प्री-वेडिंग फंक्शन से जुड़ी डिटेल्स सामने आ चुकी हैं. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी एक शानदार पंजाबी शादी होगी. कपल की शादी जैसलमेर में बड़े धूम धाम से होगी. शादी करने के बाद कपल मुंबई में अपने करीबी दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के साथ पार्टी करेगा. रिपोर्ट के अनुसार, कपल का रिसेप्शन मुबंई में होगा.

3 तारीख से कपल के मेहमान जैसमेर पहुंच जाएंगे. दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन यानी मेहंदी, संगीत, हल्दी के लिए 4 और 5 फरवरी हैं. वहीं इनकी शादी काफी सीक्रेट तरीके से 6 फरवरी को होगी.

कियारा-सिड अपने संगीत सेरेमनी के दिन ‘शेरशाह’ के गाने ‘रातां लम्बियां’ पर कपल डांस करेंगे. हालांकि कपल की शादी काफी प्राइवेट होने वाली है. शादी में फैमिली के अलावा कोई भी बाहर व्यक्ति शामिल नहीं होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *