हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम इंडिया हॉकी वर्ल्ड कप जीतती है। हॉकी इंडिया ने ऐलान किया है कि यदि भारत की टीम गोल्ड जीतती है तो पर खिलाड़ी को 25-25 लाख का कैश प्राइज दिया जाएगा।

इसके साथ ही सपोर्ट स्टाफ को भी 5-5 लाख रुपए नगद दिया जाएगा।  1975 के बाद से भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है
1975 का हॉकी वर्ल्ड कप मलेशिया के क्वालालांपुर में हुआ था और तब भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल जीता था।

भारत में हॉकी की गवर्निंग बॉडी हॉकी इंडिया ने यह ऐलान किया है कि भारत इस बार गोल्ड मेडल जीतता है तो हर खिलाड़ी को 25-25 लाख रुपए नगद ईनाम दिया जाएगा। वहीं टीम के सपोर्ट स्टाफ को भी 5-5 लाख रुपए नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

भारत की टीम हॉकी वर्ल्ड कप के फाइनल में हार भी जाती है और सिल्वर मेडल जीतती है तो भारत के हर खिलाड़ी को 15-15 लाख रुपए का नगद ईनाम दिया जाएगा। वहीं सिल्वर मेडल मिलने पर सपोर्ट स्टाफ को 3-3 लाख रुपए का नगद ईनाम दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *