क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के पीछे की वजह को लेकर उठे विवादों की गुत्थी अभी सुलझी नहीं है। कार डिवाइडर से क्यों टकराई। इसे लेकर अलग-अलग बयान आए हैं।  डीडीसीए के निदेशक और फिर मुख्यमंत्री का भी आया था।

विवादों के बीच जब एनएचएआई की टीम मौके पर गई तो उन्होंने दुर्घटनास्थल पर गड्ढा नहीं होने की बात कही। टीम ने ये भी कहा कि मौके पर कोई पैचवर्क नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि क्रिकेटर ऋषभ पंत ने कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद डॉक्टरों को जानकारी दी थी कि उन्हें झपकी आई थी।पुलिस प्रशासन भी मानकर चल रहा था लेकिन मैक्स अस्पताल, देहरादून पहुंचे डीडीसीए के निदेशक श्याम शर्मा ने जानकारी दी थी कि ऋषभ से हुई बातचीत में जानकारी मिली है कि दुर्घटना गड्ढे के कारण हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *