दिल्ली में 12 किलोमीटर तक घसीटी गई लड़की हादसे का शिकार हुई या फिर इसके पीछे कोई और भी साजिश है? पुलिस के दावों के उलट परिवार का कहना है कि उनकी बेटी निर्भया जैसी क्रूरता की शिकार हुई है।

परिजनों ने आशंका जाहिर की है कि कार से घसीटकर हत्या किए जाने से पहले उनकी बेटी के साथ रेप किया गया है। गम और गुस्से के बीच परिवार ने जहां पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है तो उनका कहना है कि जिन लड़कों ने उनकी बेटी को ऐसी क्रूर मौत दी उन्हें फांसी की सजा दी जाए या सड़क पर गोली मार दी जाए।

मृतक लड़की की मां ने कहा कि उनकी बेटी से रात 9 बजे आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। उन्होंने कहा, ”मेरी बेटी ने कहा था कि उसे देर हो जाएगी। वह 3-4 बजे सुबह तक लौटेगी। वह शादियों में मेहमानों के स्वागत का काम करती थी। सुबह हमें पुलिस ने कॉल किया और बताया कि एक्सीडेंट हो गया है।”

मृतक की नानी ने आशंका जताई कि घसीटकर हत्या किए जाने से पहले रेप किया गया है।  हम इंसाफ चाहते हैं, उन पांचों को फांसी की सजी दी जाए या सड़क पर गोली मारी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *