बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन अपने लुक्स और डांसिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिटनेस और उनके लुक्स को सिर्फ इंडिया ही नहीं बल्कि पूरे वर्ल्ड में पसंद किया जाता है।  उनकी जो फैन फोल्लोविंग है वो यूं ही नहीं है, बल्कि एक्टर खुद को लेकर कड़ी मेहनत करते हैं।

 कुछ देर पहले एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगो के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कुछ लोग उन्हें ग्रीक गॉड बता रहे हैं तो कुछ एक्टर की फिटनेस पर फ़िदा हो गए हैं। ऋतिक रोशन ने जो पिकचर्स पोस्ट की हैं उनसे इंटरनेट पर आग लग गई है।

ऋतिक ने दिखाया है कि 48 साल की उम्र में उन्होंने कितनी शानदार बॉडी बनाई है। इस फोटो में वो शर्ट उठाए नजर आए तो उनके 8-Pack एब्स देखकर फैंस क्रेजी हो गए।  तो एक यूज़र ने मज़ेदार रिएक्शन देते हुए लिखा, ‘हेलो आप 48 साल के हो। प्लीज उसी तरह बिहेव करो, हमारा काम खराब मत करो। हमारी बीवियां हमे फोटो दिखा-दिखा कर जलील करती हैं। सर क्यों??’ तो किसी ने लिखा, ‘ 2000 से बॉलीवुड का लेवल बढ़ा रहे हो।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *