बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई खूबसूरत अभिनेत्रियां हैं, जो इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं.सोनाली बेंद्रे भी बॉलीवुड में खास मुकाम रखती थीं. अपनी खूबसूरती से उन्होंने लाखों दिलों पर राज किया. सोनाली इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में से रही हैं, जो एक समय पर फिल्ममेकर्स की पहली पसंद होती थीं. उनकी खूबसूरती पर भी लाखों लोग फिदा थे,
सोनाली बेंद्रे की जिंदगी से कई ऐसी बातें जुड़ी हैं, जिनके बारे में कम ही लोगों को जानकारी होगी. ऐसा ही किस्सा है पाकिस्तानी क्रिकेटर और तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का. जी हां, कभी शोएब अख्तर, सोनाली बेंद्रे के प्यार में पड़ गए थे और एक समय पर इन खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

सोनाली बेंद्रे का जन्म 1 जनवरी 1975 में मुंबई में हुआ था. सोनाली ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और 90 के दशक में वह इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक थीं. सोनाली ने 1994 में आई ‘आग’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी.

सोनाली ने मॉडलिंग से एक्टिंग जगत में कदम रखा था. दिलजले में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से उन्होंने लोगों की खूब तारीफें बटोरीं. सोनाली, सलमान खान, सैफ अली खान , तब्बू और करिश्मा कपूर जैसे सितारों के साथ ‘हम साथ-साथ हैं’ में भी दिखाई दी थीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *