महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा सिंह धोनी की खुशी देखते ही बन रही है। जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की गई है, जिसमें वे लियोनेल मेसी की साइन की हुई जर्सी पहनकर बेहद खुश हैं।

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने अपने हस्ताक्षर वाली यह जर्सी जीवा को गिफ्ट की हैउन्होंने अपनी साइन की हुई जर्सी भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा को गिफ्ट की है। यह जानकारी जीवा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस फोटो में जीवा लियोनेल मेसी की 10 नंबर की जर्सी पहने हुए हैं और उस मेसी का ऑटोग्राफ भी है।

मेसी के साइन वाली इस जर्सी पर लिखा है पारा जीवा जिसका मतलब होता है जीवा के लिए।  आश्चर्य होगा कि इंडियन सुपर लीग में महेंद्र सिंह धोनी की एक फुटबाल टीम भी है। इससे पहले लियोनेल मेसी ने अपनी साइन की हुई एक जर्सी बीसीसीआई के सचिव जय शाह को भी भेंट की थी जिसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर किया था।फीफा वर्ल्ड कप में जीत के बाद लियोनेल मेसी दुनिया के सबसे महान फुटबालर बन चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *