बिग बॉस सीजन 16 में एक बार फिर छोटे भाईजान यानी अब्दु रोजिक की एंट्री हो चुकी है। अब्दु रोजिक बिग बॉस के सबसे क्यूट कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। उन्हें इस शो में फैंस और घरवालों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

 अगर शो के होस्ट सलमान खान की करें तो सलमान भी अब्दु पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। वो अक्सर उन्हें प्रोटेक्ट करते, उनकी तारीफे करते और उन्हें सपोर्ट करते नज़र आते है।

अब्दु रोजिक अब सलमान खान के साथ बिग बॉस के अलावा एक फिल्म में भी नज़र आने वाले हैं।  फिल्म अब्दु की पहली हिंदी फिल्म होगी जिससे उनका करियर और तेज़ी से आगे बढ़ेगा। लेकिन फिल्म में अब्दु के रोल को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। सलमान खान और अब्दु रोजिक के फैंस फिल्म की रिलीज का अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ऐसे में अब्दु रोजिक की फीस डिटेल को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। आपको बता दें, बिग बॉस 16 के लिए अब्दु हर हफ्ते 2.5 से 4 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं।  सलमान की फिल्म के लिए अब्दु ने कितनी फीस चार्ज की है उसके किसी सटीक आंकड़े का खुलासा नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *