मिसेज सरगम कौशल की सफलता इन दिनों सातवें आसमान पर है। सरगम ने अमेरिका में आजोजित कार्यक्रम में मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब अपने नाम किया है। पूरे 21 साल बाद यह ताज भारत को दिलाकर मिसेज ब्यूटी ने देश का इतिहास रच दिया है।

अमेरिका में अपने देश का परचम लहराने के बाद सरगम इंडिया लौट आई है और देश लौटते ही उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।सरगम कौशल ने सिर पर मिसेज वर्ल्ड का ताज और गाउन के ऊपर सेशे पहनकर इंडिया में शिरकत की। नेशनल डायरेक्टर मोहिनी शर्मा के साथ नजर आईं। उनके एयरपोर्ट आते ही इंडिया-इंडिया के जैकारे गूंज उठे।

इस दौरान मिसेज कौशल के चेहरे की खुशी देखने ही लायक थी। सरगम ने भी दिल खोलकर लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान वह सिल्वर और पीच गाउन में बेहद गॉर्जियस दिखीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *