आईपीएल की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स, जिसमे खेलने का सपना दुनिया भर के क्रिकेटर्स का होता है। अब इसी सीएसके पर आयरलैंड के तेज गेंदबाज जॉश लिटिल  ने बड़ी ही अजीब बात कह दी है, या यूँ कहें उन्होंने चेन्नई पर गंभीर आरोप ही लगाया है।

पिछले सीजन में जॉश लिटिल सीएसके के साथ बतौर नेट गेंदबाज जुड़े थे लेकिन दो हफ्ते के बाद उन्होंने टीम का साथ छोड़ दिया था।आयरलैंड के तेज गेंदबाज जॉश लिटिल आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ बतौर नेट गेंदबाज जुड़े थे लेकिन दो हफ्ते के बाद ही उन्होंने धोनी की टीम का साथ छोड़ दिया।

क्रिकबज से बात करते हुए उन्होंने कहा,’मुझे ये कहा गया था कि मैं नेट गेंदबाज हूं और अगर कोई खिलाड़ी चोटिल हुआ तो मुझे मैच में खेलने का मौका मिलेगा लेकिन मुझे जब गेंदबाजी करनी होती थी मैं नहीं कर सकता था। मुझे ट्रेनिंग में सिर्फ दो ओवर दिए जाते थे। जरा इसपर सोचिए कि मैं सात समंदर पार कर वहां सिर्फ दो ओवर फेंकने के लिए गया था।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *