लंदन के ब्रिक्सटन में एक म्यूजिक कंसर्ट के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. इसमें 8 लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार की रात तब हुई जब बड़ी संख्या में लोगों ने बिना टिकट कार्यक्रम स्थल पर जाने की कोशिश की.

पुलिस ने कहा कि नाइजीरियाई गायक असेक की संगीत प्रस्तुति के दौरान ‘ओ2 ब्रिक्सटन अकादमी’ में घुसने की कोशिश कर रहे लोगों की भीड़ में फंसे आठ लोगों को अस्पतालों में ले जाया गया.  मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और अस्पताल में भर्ती कराए गए लोगों में से चार की हालत गंभीर है.

पुलिस के बयान में कहा गया है कि पुलिस अधिकारियों, लंदन एम्बुलेंस सेवा (एलएएस) और लंदन फायर ब्रिगेड ने घटनास्थल का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने देखा कि कुछ लोग भीड़ में कुचले जाने की वजह से घायल हो गए हैं. उन लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया.  जिन लोगों की स्थिति कुछ ठीक थी, उनका वहीं पर इलाज किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *