केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आज बिहार में जहरीली शराब से मौतें हो रही हैं, ये चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार बेअसरदार है। कोई पीछे से सरकार चला रहा है। नीतीश कुमार का अब साया समाप्त हो गया। नीतीश बाबू आप इस्तीफा दो। शराबबंदी के पीछे पूरा भ्रष्टाचार का बाजार गर्म है। आपके आसपास शराबियों की भरमार है।

वहीं, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार की जनता से उनका (नीतीश कुमार) मोह भंग हो गया है। छपरा में 40 से ज्यादा लोगों की मृत्यु को प्रशासन ने छिपाया और प्रचार किया कि मृत्यु बीमारी से हुई है। 40 लोगों की मृत्यु के बाद नीतीश कुमार का यह कहना कि जो पिएगा वो मरेगा शर्मनाक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *